Monday, May 5, 2025
| Regd No:
COOP/2020/JAIPUR/200356
|
सदस्य लॉगिन
कोरोना एक जंग ।
कोरोना वायरस से न घबराये। National Call Center No: 011-23978346 | State Control Room: 0141-2225624 | Toll Free No: 104/108
नागरिक अधिकार संस्था, राजस्थान
®
Nagarik Adhikar Sanstha, Rajasthan
संस्था सदस्यता हेतु
Menu
Toggle navigation
Home
About us
Introduction
Organizational Structure
Vision and Mission
Achievements
MemberShip Registration
Our Team
Our Services
Government Departments-Websites
Government Schemes
Legal Assistance
Medical Assistance
Education Assistance
Others
Donate
Donate Financial Aid
Donate Blood
Donate Books
Donate as you wish
Gallery
FAQs
Important Judgements
Latest News
संस्था की उपलब्धियां
Help
नागरिक अधिकार संस्था की स्थापना सर्व समाज के लोगों के द्वारा हाल ही में फरवरी 2020 में की गई। इस संस्था का मूलभूत उद्देश्य भारतीय संविधान के अनुरूप नागरिकों के अधिकारों के लिए कार्य करना एवं केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा नागरिकों के लिए घोषित विभिन्न विभागों की योजनाओं को सफल बनाने में सहायता करना है।
यह संस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है कि कोरोनावायरस महामारी के आगमन से पूर्व संस्था का गठन हुआ और संस्था को नागरिकों की सेवा का मौका मिल रहा है। संस्था के गठन से 11 अप्रैल तक किए गए सफल कार्यों का विवरण निम्न प्रकार है:-
1. लॉक डाउन के दौरान गरीब मजदूर परिवारों के पलायन रोकने के लिए राजकीय स्कूलों कॉलेजों को अस्थाई शेल्टर बनाने का अनुरोध सरकार द्वारा स्वीकार किया गया।
2. लॉक डाउन पीरियड के दौरान मुख्यालय छोड़े हुए अध्यापकों को उनके वर्तमान स्थान पर कार्य करने की अनुमति दिलाने में भूमिका निभाई।
3. देश के विभिन्न राज्यों से सांचौर गुजरात बॉर्डर पर लॉक डाउन पीरियड के दौरान राजस्थान सरकार के द्वारा रोके गए लोगों को राजस्थान में प्रवेश करवाने के लिए अनुरोध किया, जिसे स्वीकार किया गया।
4. लॉक डाउन पीरियड में संस्था के द्वारा गुर्जर की थड़ी स्थित कच्ची बस्तियों एवं न्यू सांगानेर रोड स्थित गाड़िया लोहार बस्ती के गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों को भोजन, फल, कपड़े के मास्क, सैनिटाइजर साबुन, सैनिटाइजर मशीन से मानसिंहपुरा बस्ती में सैनिटाइजर कार्य, भोजन सामग्री, पशुओं को हरा चारा, इत्यादि सामान टीम नागरिक अधिकार संस्था के द्वारा वितरित किया गया।
5. राजस्थान सरकार से कोरोना महामारी को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध का सुझाव दिया गया, जिसे स्वीकार किया गया।
6. संस्था के द्वारा सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक, टि्वटर, इत्यादि के माध्यम से कोरोनावायरस महामारी रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान जारी है संस्था के द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं मोटिवेशनल के पोस्टर्स, वीडियो फिल्म्स, टेक्स्ट मैसेज, कोरोना वोरयर्स का मोटिवेशन, आदि बनाकर लोगों को इस महामारी से बचने के लिए जागृत किया जा रहा है।
7. कोरोना महामारी से संबंधित एवं अन्य सरकारी आदेशों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
8. कुछ समय पूर्व हुई ओलावृष्टि, बीमा कंपनियों द्वारा की जा रही मनमानी को रोकने के लिए, इत्यादि जनहित के मुद्दे लोगों से प्राप्त कर सरकार से पत्राचार किया जा रहा है।
9. संस्था के द्वारा जयपुर ग्रामीण के माधोराजपुरा, फागी में गरीब प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए मोटिवेशनल सामग्री बांटी गई।
इस प्रकार संस्था दिन-प्रतिदिन आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए, उनके अधिकारों के लिए एवं सरकार के सहयोग के लिए कार्य कर रही है।
संस्था के उपरोक्त परिचय के बाद मेरा आपसे आग्रह है कि आप संस्था के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों में अपना अमूल्य सहयोग देने कृपा करें एवं संस्था से जुड़ने के लिए अपनी सहमति (नाम, पता, जॉब प्रोफाइल, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी) संस्था की ईमेल आईडी nas.rajasthan@gmail.com पर भेज कर या संस्था की वेबसाइट www.nasraj.in पर पंजीकरण कर संस्था से जुड़ सकते हैं।
यह अवलोकन के लिए सादर सहित प्रस्तुत है।
🙏🌹🙏
टीम:- नागरिक अधिकार संस्था
Introduction
Organizational Structure
Vision and Mission
Helpline Nos:-
POLICE :
100
| FIRE :
101
| AMBULANCE :
102
| Disaster Management Services :
108
| Women Helpline :
1091
| Kisan Call Centre :
1551
| Road Accident Emergency Service :
1073
© 2020. All Rights Reserved at Nagarik Adhikar Sanstha, Rajasthan
Nos of Visitors:
4
Designed & Developed by: M/s Mine Technology